फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फर्जी सिम से ऑनलाइन ठगी करने वाला गैंग पकड़ा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड और सोशल मीडिया के जरिये स्क्रैप व रबर के छल्ले बेचने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के दो आरोपियों मोहम्मद शकील निवासी हथीन और अजहरुद्दीन निवासी गांव नखरौला हसनपुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार के अनुसार आरोपी फेसबुक, व्हाट्सएप और फर्जी आईडी के माध्यम से लोगों से संपर्क कर सामान बेचने का झांसा देते थे और पैसे ऐंठते थे। जांच में आरोपी के मोबाइल से संदिग्ध चैटिंग और ठगी के सबूत मिले है। एसपी वरुण सिंगला के दिशा-निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के तहत आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें