फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ:::: पीडी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। पीडी पब्लिक स्कूल परिसर में वार्षिक खेल उत्सव पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। खेल समारोह में छात्र-छात्राओं का जोश देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर फिरोजपुर झिरका के एसडीएम लक्ष्मीनारायण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय पहुंचने पर स्कूल के डायरेक्टर अनिल गोयल एवं विद्यालय प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने अनुशासनपूर्ण मार्चपास्ट प्रस्तुत कर अतिथियों को सलामी दी, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। खेल वार्षिकोत्सव के दौरान दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, रस्साकशी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। खेल समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने कहा कि खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक और बौद्धिक विकास भी होता है। उन्होंने शिक्षकों एवं अभिभावकों से अपील की कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व दें, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें