गुरुग्राम। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर एफिशिएंट एंड स्पीडी डिस्पोजल थ्रू डिजिटल जस्टिस थीम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक नरेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रोफेसर एमके जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न स्टेकहोल्डर्स, स्कूल की छात्राएं व आमजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। नरेश कुमार ने लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके साथ ही वह अपनी शिकायत की स्थिति को ट्रैक करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी ले सकते है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी वस्तु को खरीदते समय एमआरपी, मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी डेट अवश्य देखें व अपने सामान का बिल जरूर लें। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छात्राओं द्वारा उपभोक्ता जागरूकता विषय पर क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया गया। संवाद