फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गगन और मेधावी बने बैडमिंटन टूर्नामेंट के सीनियर चैंपियंस

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक मुकेश शर्मा बोले- खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास में सहायक, जिला बैडमिंटन संघ को मिली आर्थिक मदद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। चार दिनों तक चले प्रथम हरियाणा राज्य सीनियर एवं अंडर-19 रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट शुक्रवार को हुए सेमीफाइनल और फाइनल मैच के साथ संपन्न हो गया। फाइनल में सीनियर पुरुष एकल वर्ग का खिताब सोनीपत के गगन ने रोहतक के गौतम वालिया को 21-15, 27-25 से हराकर जीता। वहीं, महिला एकल वर्ग की विजेता फरीदाबाद की मेधावी रहीं। उन्होंने रोहतक की गरिमा कुंडू को 21-19, 22-20 से हराया। इसी तरह मिश्रित युगल वर्ग में अंकित मलिक और शिवनी संतोष सिंह की जोड़ी विजेता रही, जबकि महिला युगल का खिताब निशु मलिक और तनु मलिक की जोड़ी ने अपने नाम किया।



अंडर-19 वर्ग में स्पर्श सूद ने बालक एकल, जबकि सान्वी अनेजा ने बालिका एकल का खिताब जीता। बालक युगल वर्ग में आदित्य मलिक और प्रतीक राठी की जोड़ी विजेता रही। बालिका युगल में अनन्या और निशु मलिक ने बाजी मारी, जबकि मिश्रित युगल वर्ग में चैतन्य सेहरावत और अनन्या की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्यातिथि रहे विधायक मुकेश शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम बताया। उन्होंने बैडमिंटन को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला बैडमिंटन संघ (जीडीबीए) को 51 हजार रुपये की सहायता राशि भी दी।प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 400 से अधिक खिलाड़ियों ने कई खिताबों पर कब्जा जमाया। इस मौके पर हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शिनी, हरियाणा बैडमिंटन संघ के महासचिव अजय कुमार सिंघानिया समेत पार्षद अनूप बम्बू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें