फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनटेल्स सोसाइटी के अन्य टावरों के सुरक्षा ऑडिट में देरी पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के डी टावर में हुए हादसे के बाद वहां की अन्य इमारतों में रहने वाले लोगों ने संरचनात्मक ऑडिट के काम में हो रही देरी पर रोष जताया है। इसके अलावा सोसाइटी के टावर ई, एफ, जी और एच में रहने वाले लोगों के संबंध में बिल्डर को नया प्रस्ताव देने के लिए जो समय दिया गया था, उसमें भी किसी तरह के प्रस्ताव देने का संकेत नहीं आया है। वहां रहने वाले लोगों का आरोप है कि प्रशासन इस मामले में तारीख पर तारीख तय कर देता है लेकिन समस्या के समाधान के लिए वास्तविक प्रयास होते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 महीने में संरचनात्मक ऑडिट का काम पूरा करने की बात उस समय कही गई थी लेकिन जानकारी मिल रही है कि अभी तक आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों की टीम को ऑडिट शुरू करने के लिए जरूरी दस्तावेज भी नहीं दिए हैं। यही नहीं हादसे के 2 महीने बाद भी इस मामले में एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। 10 फरवरी को सोसाइटी के डी टावर की छठी मंजिल की छत गिरने से हादसा हुआ था जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 25 मार्च को हादसे की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने के लिए केंद्र सरकार से सिफारिश करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें