फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नुकीली चीज मारकर फल व्यवसायी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद, खांडसा मंडी की वारदात
विज्ञापन

- हमलावर वारदात को अंजाम देकर माैके से भागा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शिवाजी नगर थाना के खांडसा मंडी में रविवार की सुबह करीब 5 बजे फल व्यवसायी की नुकीली चीज मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर वारदात को अंजाम देकर माैके से भाग गया। इस दौरान मृतक के बड़े भाई ने लोगों से भाई को बचाने की गुहार लगाई, लेकिन एक-दो लोग ही बीच-बचाव करने आए। वारदात मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान भारत भूषण वलेचा (55) के रूप में हुई है।
मृतक आजादपुर मंडी से फल लाकर खांडसा मंडी में होलसेल में बेचते थे। उनकी खांडसा मंडी में दुकान है और पास ही जयभगवान उर्फ शिटू की भी दुकान है, जिसको किराये पर दिया हुआ है। रविवार की सुबह जब भारत भूषण की फलों से लदी गाड़ियां मंडी में पहुंचीं, तो उनकी दुकान सामने के सामने पड़ोसी दुकानदार का सामान फैला हुआ था। जब गाड़ी लगाने के लिए पड़ोसी दुकानदार के सहायक को सामान थोड़ा हटाने को कहा गया तो उसने सामान हटाने से मना कर दिया। इसके बाद सहायक ने कॉल करके दुकान मालिक जयभगवान उर्फ शिटू को बुला लिया।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई नारायणचंद वलेचा आरोप है कि जय भगवान ने आते ही बिना कुछ सोचे-समझे उनके भाई से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी ने किसी नुकीली चीज से उसके भाई की छाती पर कई वार किए। इस हमले में वे सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उनको सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खांडसा मंडी में मारपीट की सूचना मिलने पर शिवाजी नगर थाने की पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया है। रविवार को डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन

वर्जन
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। हत्या करने के मुख्य आरोपी सहित अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। - देवेंद्र, इंस्पेक्टर व प्रभारी, शिवाजी नगर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें