फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नकाबपोश बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में दो बाइकों पर सवार छह नकाबपोश बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक को लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में जयवीर निवासी मोहला हांसी ने बताया कि 15 मई की सुबह करीब 6:15 बजे वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में तुड़ी भरकर गुरुग्राम की ओर जा रहा था। झज्जर-फर्रुखनगर रोड पर राजू होटल से आगे मिनी बाईपास पहुंचते ही छह युवकों ने रोक लिया। पीड़ित ने बताया कि वह लगातार हमलावरों से मारपीट का कारण पूछता रहा लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी। इसके बाद वह मौके पर ही बेहोश हो गया। राहगीरों ने उसे नागरिक अस्पताल फर्रुखनगर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें