पटौदी का दुकानदार फलों की दुकान लगाए हुए।
बरसात के चलते फलों की आवक हुई प्रभावित
- त्योहारी सीजन में बढ़ जाती है फलों की मांग
प्रेमचन्द पालमी
पटौदी। टमाटर और हरी सब्जियों के बाद अब एक सप्ताह पहले तक सामान्य चल रहे फलों के दाम भी तेजी से बढ़ गए हैं। सावन माह शुरू होने के साथ ही फलों के दाम बढते जा रहे हैं। बरसात के कारण फलों की आवक प्रभावित होने के साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा शिवालयों में प्रसाद आदि का वितरण और इसका सेवन इसकी वजह बताया जा रहा है।
पटौदी निवासी फल विक्रेता जाकिर ने बताया कि एक सप्ताह पहले और सावन शुरु होने के साथ ही फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। एक सप्ताह पहले सेब 200 रुपये प्रति किलो ग्राम था जो कि अब 300 रुपये किलो हो गया है। वहीं आम पहले 60 रुपये किलो थे, अब 100 रुपये किलो है। इसी तरह अनार पहले 120 रुपये किलो की जगह अब 150 रुपये किलो, लीची 150 रुपये किलो की जगह अब 200 रुपये किलो के भाव बिक रही है।
इसी प्रकार केले पहले 50 रुपये की जगह अब 70 रुपये, पपीता 50 रुपये किलो से 80 रुपये किलो, संतरा 130 रुपये किलो से अब 150 रुपये किलो के भाव पहुंच गया है। नारियल 50 रुपये प्रति पीस की जगह अब 60 रुपये का हो गया है। आलू बुखारा का भाव भी 100 रुपये किलो से बढ़कर 120 रुपये किलो, कीवी 4 का सेट पहले 120 की जगह अब 150 रुपये में मिल रहा है।
-
प्रेमचंद