-डीसीपी यातायात करेंगे मशीन का उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। क्यूआर कोड से यातायात चालान भरने के लिए यातायात पुलिस की तरफ से एंबियंस मॉल में कियोस्क मशीन लगाई गई है। पुलिस उपायुक्त यातायात डाॅ. राजेश मोहन की तरफ से मशीन का उद्घाटन शनिवार को करेंगे।
सीएसआर के तहत गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में यह पहला कियोस्क स्थापित किया गया है। इस मशीन की सहायता से लोगों को ट्रैफिक टावर जाने की जरूरत नहीं होगी। वह सिर्फ मशीन में अपने वाहनों की जानकारी देंगे। इसके बाद मशीन से उन्हें पता चल जाएगा कि उनके वाहन पर कितने चालान लंबित है। इसके बाद वह क्यूआर कोड की सहायता से चालान का भुगतान कर सकेंगे।
चालान के 90 दिन होने पर उनको अदालत में भेज दिया जाता है। वह चालान इस मशीन की सहायता से भुगतान नहीं कर सकेंगे। उनके लिए अदालत में ही जाना होगा। 90 दिनों से पहले इस मशीन से चालान भर सकेंगे।