द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज में आयोजित हुआ पेपरलेस मूवमेंट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी गुरुग्राम। द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सस्टेनेबल फ्यूचर कमेटी द्वारा शुक्रवार को पेपरलेस मूवमेंट अभियान चलाया गया। कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें लगभग 100 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कॉलेज परिसर में पेपर बचाओ, पेड़ बचाओ के नारे लगाए।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कागज की बर्बादी को रोकना और छात्रों को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण के अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. पुष्पा अंतिल ने छात्रों को प्रकृति की रक्षा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। डॉ. सुनील डबास ने छात्रों को कागज बर्बाद न करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ. नेहा जैन, विकास, कांती, राजकुमारी, प्रदीप, पूजा मौजूद रहे।