गुरुग्राम। सेक्टर-46 में रहने वाले एक कैप्टन से नोएडा की एक ऑनलाइन डेटिंग कंपनी ने महिलाओं से दोस्ती कराने का लालच देकर करीब पांच लाख रुपये की ठगी कर ली। सैन्य अधिकारी ने इस मामले में थाना सेक्टर-50 में मामला दर्ज कराया है।
सैन्य अधिकारी ने पुलिस को बताया कि उनके पास नोएडा की एक ऑनलाइन डेटिंग सर्विस कंपनी की तान्या व प्रिया का फोन आया। उसने उनकी दोस्ती गुरुग्राम की हाई प्रोफाइल महिलाओं से कराने का झांसा दिया। इसके बाद अमित पॉल, गौतम विश्वास नाम के युवकों के खाते में कई किस्तों में करीब पांच लाख रुपये मंगवा लिये। अपने साथ हुए धोखे का सैन्य अधिकारी को पता चला तो उन्होंने पुलिस की मदद ली है। बहरहाल, मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।