ग्रेटर नोएडा। भारत के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) को एफआईडीआईसी एशिया-पैसिफिक प्रोजेक्ट अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित सम्मेलन में यह पुरस्कार दिया गया। परियोजना को लार्ज प्रोजेक्ट श्रेणी में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
सोमवार को डीएफसीसीआईएल के प्रबंध निदेशक आलोक तिवारी और कार्यकारी निदेशक पवन कुमार ने पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूर्वी और पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के विशाल नेटवर्क को दर्शाता है। साथ ही, यह आधुनिक इंजीनियरिंग और तकनीकी उत्कृष्टता का प्रमाण है। ब्यूरो