फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। स्वतंत्रता सेनानी रामचंद्र यादव की पत्नी विद्या देवी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 101 वर्ष की थीं। गांव नखडोला में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इसमें जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित क्षेत्र के लोग शामिल हुए। रामचंद्र ने आजाद हिंद फौज में शामिल हुए थे और उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी की वीरांगना के अंतिम संस्कार में जिला प्रशासन गुरुग्राम की तरफ से मानेसर के तहसीलदार महेंद्र सिंह ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। हरियाणा पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति की तरफ से समिति के सदस्यों कपूर सिंह दलाल, रोशन लाल यादव, जगदीश झाड़सा सहित आसपास के इलाके से पहुंचे लोगों ने भी नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें