फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 से 44 आयु वालों के लिए दो दिन से मुफ्त टीकाकरण बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। 18 से 44 आयु वालों के लिए दो दिन से टीकाकरण बंद हो गया है। वैक्सीन की कमी से स्वास्थ्य विभाग बृहस्पतिवार को भी टीका नहीं लगाएगा। वहीं अब कोवाक्सिन की दूसरी डोज भी नहीं दी जाएगी। ऐसे में लोगों को निजी अस्पतालों में पैसे देकर टीका लगवाना पड़ेगा। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है। उनका कहा है कि सरकारी स्तर पर वैक्सीन नहीं है, तो निजी अस्पतालों में वैक्सीन कहां से आ गई।
विज्ञापन

जिले के आर्टेमिस, फोर्टिस, मेदांता सहित एक दर्जन अस्पतालों में एक हजार रुपये देकर लोग वैक्सीन लगवाने के लिए मजबूर हैं। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार सरकारी केंद्रों पर 382 लोगों को फ्री वैक्सीन लगी है, जबकि प्राइवेट अस्पतालों में 4728 लोगों ने पैसे देकर वैक्सीन लगवाई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी 18 से अधिक आयु वालों को वैक्सीन नहीं लगेगी। इसके अलावा कोवाक्सिन भी नहीं लगाई जाएगी। लेकिन 37 केंद्रों पर 45 से अधिक आयु वालों के लिए पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी।
7544 लोगों को लगा टीका
बुधवार को जिले में कुल 7544 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें से शासकीय केंद्रों पर सिर्फ 2240 लोगों को टीका लगाया जा सका। वहीं, 18-44 आयु वर्ग में 5163 लोगों को टीका लगाया गया, जिसमें से निजी केंद्रों पर 4728 व शासकीय केंद्रों पर 382 को टीके की पहली डोज दी गई। वहीं, 53 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। इसी के साथ जिले में कोरोना से बचाव का टीका लगवाने वालों की संख्या बढ़कर 7 लाख 8 हजार 768 तक पहुंच गई है। 18-44 आयु वर्ग में बुधवार को किसी को भी दूसरी डोज नहीं दी गई। वहीं, 45 साल से ऊपर के 1976 लोगों को कोरोना का टीका लगवाया। इसमें शासकीय केंद्रों पर 1337 लोगों को टीके की पहली डोज दी गई, जबकि 365 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं, निजी टीकाकरण केंद्रों पर 167 लोगों को पहली व 97 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। 95 स्वास्थ्यकर्मियों को भी कोरोना का टीका लगाया गया, जिसमें शासकीय केंद्रों पर 87 को पहली व 6 लोगों को दूसरी डोज दी गई। निजी केंद्रों पर 2 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना टीके की दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन

विडो सेल की ओर से कराया गया टीकाकरण
जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष एसपी सिंह के दिशा निर्देश पर ‘विडो सेल’ के माध्यम से विधवा महिलाओं के लिए बुधवार को कोरोना टीकाकरण के लिए 4 जगहों पर शिविर लगाया गया। इसमें 650 विधवा महिलाओं ने टीका लगवाया। अब तक जिले में 19,221 विधवा महिलाएं टीका लगवा चुकी हैं। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सदस्य सचिव व सीजेएम ललिता पटवर्धन के अनुसार जिले में विधवा महिलाओं की संख्या करीब 27 हजार है, जिनकी मदद के लिए प्राधिकरण द्वारा विडो सेल का गठन किया गया था। गुरुग्राम के सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने 15 दिन के अंदर सभी 27000 विधवाओं को कोरोना का टीका लगा दिए जाने का आश्वासन दिया है। इसी क्रम में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फर्रूखनगर, उपमंडल स्तरीय अस्पताल सोहना, सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक और पटौदी के उपमंडल स्तरीय अस्पताल में विशेष टीकाकरण सत्र लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें