गुरुग्राम। ‘कैंपेन आई केयर गुरुग्राम’ मुहिम के तहत 17 फरवरी बुधवार को गांव वजीराबाद पीएचसी में मुफ्त जांच शिविर लगाया जाएगा । इस मुहिम के तहत अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाकर लोगों की आंखों की निशुल्क जांच करके दृष्टि संबंधी रोगों का इलाज होगा।
कमिश्नर के अनुसार, 17 फरवरी को प्रात: 9 बजे से गांव वजीराबाद पीएचसी और 19 फरवरी को गांव नाथुपुर की पीएचसी में कैंप लगाए जाएंगे। मंडलायुक्त ने लोगों से अपील की है कि वह तारीख नोट करके अपने नजदीकी कैंप में जाकर आंखों की मुफ्त जांच करवाकर शिविर का पूरा लाभ उठाएं। जिन्हें चश्मे की जरूरत होगी उन्हें चश्मा दिया जायेगा और जिन्हें ऑपरेशन की जरूरत होगी, उनका आधुनिक तकनीक से ऑपरेशन किया जायेगा।