फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ठग ने साॅफ्टवेयर इंजीनियर के खाते से 4.82 लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़ित ने ओएलएक्स पर रेफ्रिजरेटर बेचने के लिए डाली थी जानकारी
विज्ञापन

- क्यूआर कोड से रुपये भेजने का झांसा देकर ठगी को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। जालसाज ने रेफ्रिजरेटर बेचने वाले साॅफ्टवेयर इंजीनियर काे झांसे में लेकर 4,82,500 रुपये की ठगी कर ली। जालसाज ने क्यूआर कोड साझा करके ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित साॅफ्टवेयर इंजीनियर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना दक्षिण में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-10ए निवासी साॅफ्टवेयर इंजीनियर सुशांत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने रेफ्रिजरेटर बेचने के लिए ओएलएक्स पर जानकारी डाली थी। एक व्यक्ति ने रेफ्रिजरेटर खरीदने में रूचि दिखाते हुए उसको कॉल की और व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेजकर एक रुपया भेजने को कहा। ठग ने सुशांत को एक रुपया, दो रुपये और 500 रुपये भेजने के लिए कहते हुए रुपये वापस करने की बात कही। उसने कई बार रुपये भेजे, लेकिन जालसाज ने हर बार रुपये नहीं आने की बात कही। जालसाज ने इन क्यूआर कोड के माध्यम से साॅफ्टवेयर इंजीनियर के बैंक खाते से 4,82,500 रुपये निकाल लिए। रुपये निकलने का पता चलने के बाद जब सुशांत ने जालसाज को कॉल की तो उसके दोनों मोबाइल नंबर बंद मिले। पीड़ित ने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके अपने साथ हुई ठगी के बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें