फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: करमन गांव में हुई फायरिंग व जानलेवा हमले के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- मई में घर के बाहर की थी फायरिंग, पुलिस ने एक दिन की रिमांड पर लिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। करमन गांव में आधी रात को एक माह पहले हुए गोलीकांड में एक महिला की जान बाल-बाल बची थी। इस मामले में घर में घुसकर फायरिंग करने वाले चार आरोपियों को क्राइम ब्रांच होडल ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। क्राइम ब्रांच होडल ने 17 मई 2025 की रात करमन गांव में हुए जानलेवा हमले के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सचिन निवासी करमन, सुमित, सतीश व कृष्ण निवासी बेढा पट्टी, होडल शामिल हैं।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच होडल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह के अनुसार, शिकायतकर्ता समुंदर सिंह ने थाना होडल में दी शिकायत में बताया कि 17 मई की रात करीब एक बजे जब वह करमन बॉर्डर स्थित अपनी म्यूजिक सेंटर की दुकान में थे, तभी उनकी बेटी ने फोन पर जानकारी दी कि कुछ लोग घर पर हमला कर रहे हैं। बेटी ने बताया कि सचिन, कृष्ण और उनके दो साथी घर पर आकर गालियां दे रहे हैं और गोली चला रहे हैं। समुंदर सिंह के अनुसार, जब उनकी भाभी ओमवती ने गोली की आवाज सुनकर दरवाजा खोला तो हमलावरों ने उन पर सीधी गोली चलाई। गनीमत रही कि ओमवती ने समय रहते मुख्य गेट बंद कर लिया, जिससे गोली दरवाजे में लगी और उनकी जान बच गई। होडल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। मामले की जांच कर रही एसआई ओमप्रकाश की टीम ने 19 जुलाई को चारों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें