फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जालसाज ने वाट्सएप पर महिला की डीपी लगाकर जानकारों से मांगे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कई जानकारों ने जालसाज को भेज दिए रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर अपराध पश्चिम पालम विहार क्षेत्र में जालसाज द्वारा एक महिला के इंस्टाग्राम से फोटो लेकर व्हाट्सएप पर डीपी लगाकर जानकाराें से रुपये मांगने का मामला सामने आया है। महिला के कई जानकारों ने जालसाज को रुपये भी भेज दिए।
जालसाज ने लिंक के माध्यम से मोबाइल फोन का एक्सेस लेकर वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। गुरुग्राम के ओमनगर निवासी मोनिका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से लिंक आया था। ऐसे में उनके पिता ने लिंक मैसेज को मोनिका की बड़ी बहन के पास भेज दिया। उन्होंने स्कूटी की किस्त संबंधी मैसेज जानकर मोनिका के पास लिंक मैसेज भेज दिया। मोनिका ने जब लिंक पर क्लिक किया तो अज्ञात जालसाज ने उसके फोन का एक्सेस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जालसाज ने एक नंबर के व्हाट्सएप पर मोनिका की डीपी लगाई और उसके जानकारों से रुपये मांगना शुरू कर दिया। महिला के किसी परिचित ने जब उससे इस बारे में बात की तो मोनिका को जालसाज की करतूत के बारे में पता चला। पीड़ित मोनिका ने बताया कि उसके कई जानकारों व रिश्तेदाराें से जालसाज ने 200 रुपये से लेकर 15 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए हैं। इसके बारे में मोनिका को जानकारों व रिश्तेदारों की कॉल आने के बाद पता चला। उन्होंने बताया कि जालसाज ने उसके मोबाइल का एक्सेस लेकर इंस्टाग्राम से कई फोटो लेकर व्हाट्सएप पर डीपी लगाई थी। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें