फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डॉक्टर से समय लेने के नाम पर 3 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। डॉक्टर से समय लेने को लेकर हुई बातचीत के दौरान बुजुर्ग महिला के साथ लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। वेस्ट साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट व ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार जम्मू कश्मीर की मूल निवासी 70 साल की बुजुर्ग महिला संतोष ने दी शिकायत में कहा कि वह सेक्टर-15 की एक सोसाइटी में रहती हैं। बुजुर्ग महिला का कहना है कि 14 अप्रैल को अस्पताल में डॉक्टर से अपॉइंटमेंट को लेकर बात हुई थी। आरोपी ने कहा कि रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑनलाइन रुपये देने होंगे। इसी बहाने से आरोपी ने बैंक खाते की डिटेल ले ली। जिसके बाद 14 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच महिला के एसबीआई खाते से 4 ट्रांजेक्शन में 3 लाख 97 हजार 601 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। बाद में खाते से रुपये कटने का पता चला तो 12 मई को साइबर क्राइम थाना वेस्ट में ये शिकायत आई। जिस पर शुक्रवार को ही साइबर क्राइम थाना वेस्ट में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें