फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में लक्ष्य बड़ा होना चाहिए : योगेश्वर दत्त

Sun, 14 May 2023 01:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
फिजियोथेरेपी के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथेरेपी के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए शनिवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त और सी-जोन ग्रुप के एमडी प्रदीप तायल विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभाग के स्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन


विवि के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने अतिथि का पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया। सीनियर और जूनियर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों नृत्य व गीत-संगीत की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए योगेश्वर दत्त ने कहा कि हमें अपने काम के प्रति निष्ठावान और देश के लिए समर्पित होना चाहिए। जीवन में लक्ष्य बड़ा होना चाहिए। क्योंकि बड़े लक्ष्य के साथ जीने वाला व्यक्ति जीवन में किसी भी मुकाम को हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स में आज हमारे देश के खिलाड़ी पहले से ज्यादा पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। आने वाले समय में हम और भी अधिक पदक जीतकर मां भारती का मान बढ़ाएंगे। गुरुग्राम विवि के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जैसा आप लोगों ने हमारे विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। वैसे ही आप जिस किसी भी संस्थान, इंडस्ट्री या फिर किसी भी क्षेत्र में जाएं, वहां भी ऐसे ही नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें