फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्टोर खुलवाने के नाम पर एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने न तो स्टोर खुलवाया और न रुपये वापस दे रहे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सुशांतलोक थाना क्षेत्र में स्टोर खुलवाने के नाम पर जालसाजों ने एक युवक से एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। आरोपियों ने न तो स्टोर खुलवाया और न ही वह पीड़ित युवक को रुपये वापस दे रहे हैं। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 61 के तहत एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-44 में रहने वाले सतीश कुमार नैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पंकज, कुशाल, गजेंद्र कुमार व केवल कृष्ण ने अप्रैल 2024 से जुलाई 2025 के मध्य आरटीसीआर स्टोर खोलने का लालच दिया था। आरोपियों ने स्टोर के निवेश व मुनाफे का लालच देकर सतीश कुमार नैन से एक करोड़ रुपये की राशि ले ली लेकिन उन्होंने स्टोर नहीं खुलवाया और अब रुपये भी वापस नहीं दे रहे हैं। पीड़ित ने कई बार अपनी राशि वापस मांगी है, लेकिन आरोपियों ने टालमटोल करते हुए उससे बात करनी छोड़ दी। सतीश कुमार ने चारों के खिलाफ सुशांतलोक थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। थाने से निरीक्षक मनोज ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें