हादसा होने से हाइवे पर लगी वाहनों की लंबी लाइनें, क्रेन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर बुधवार की दोपहर को एक कार के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहे अन्य तीन वाहन उससे टकरा गए। हाईवे पर हादसा होने बाद वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। हाईवे पर दुर्घटना की सूचना मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया। इसके बाद एनएच-48 पर जाम खुल सका।
दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हुई, गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। गुरुग्राम के ट्रैफिक इंस्पेक्टर (हाईवे) महावीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया था। हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुई।