फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार में बवाल करने के मामले में चार सब इंस्पेक्टर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-29 के विस्की बार में सब इंस्पेक्टरों के दोस्तों की पार्टी में हुए विवाद का मामला गहराता जा रहा है। मामला दर्ज होने व छानबीन के बाद पार्टी में शामिल सभी चारों एसआई को निलंबित कर दिया गया। डीसीपी हेडक्वॉर्टर की ओर से जारी आदेश के बाद उन्हें निलंबित किया गया है। सभी प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर हैं। कमिश्नरी के अलग-अलग थानों में तैनात थे।
विज्ञापन

सेक्टर-29 के विस्की बार में दो दिन पहले सब इंस्पेक्टरों की ओर से दी गई पार्टी में हुए बवाल और दो युवकों की ओर से उनका पीछा कर हुई मारपीट के मामले में पुलिस आयुक्त केके राव ने अपने स्तर पर जांच कराई है। इसमें पाया कि पार्टी में शामिल सब इंस्पेक्टरों की लापरवाही है। मामले में कार्रवाई करते हुए डीसीपी हेडक्वॉर्टर राजीव देशवाल ने चारों सब इंस्पेक्टरों को निलंबित कर दिया। निलंबित होने वाले सब इंस्पेक्टरों में सेक्टर-29 थाने में तैनात सुमित, सुशांत लोक थाने सुमित व साइबर थाने में तैनात प्रवीण और बिलासपुर थाने में तैनात पिंगलेस एसआई शामिल है। चारों एसआई एक ही बैच के हैं। इनकी ओर से पार्टी दी गई थी। पार्टी में इनके साथ के दिल्ली में तैनात एसआई व महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर भी शामिल थी। दिल्ली में तैनात दोस्त साथ पढ़ाई करते थे।
डीसीपी हेडक्वॉर्टर राजीव देशवाल ने डीसीपी ईस्ट, डीसीपी मानेसर को पत्र लिख कर इनके निलंबन की जानकारी दी है। साथ ही इनके खिलाफ विभागीय जांच के लिए एसीपी हेडक्वॉर्टर को लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें