फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कैब चालक से मारपीट और लूट मामले में दो नाबालिग सहित चार काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अपराध शाखा फर्रुखनगर की पुलिस ने कैब बुक करके चालक से मारपीट कर कार व मोबाइल छीनकर ले जाने के मामले में दो नाबालिग सहित चार आरोपी काबू किए हैं। इस मामले में पुलिस अब तक चार नाबालिगों सहित कुल सात आरोपियों की गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

बालिग आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के सुभाष नगर निवासी मोहित और न्यू कॉलोनी निवासी राजबीर उर्फ कर्ण के रूप में हुई है। पुलिस ने दो नाबालिगों व आरोपी मोहित को फर्रुखनगर के डाबोदा मोड़ के पास से और आरोपी राजबीर को कॉलेज मोड जटौली के पास से गिरफ्तार किया।
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि मोहित सदर बाजार में ग्रोसरी की दुकान पर काम करता है और आरोपी राजबीर गांव बाबुपुर, दौलताबाद गांव में फ्लैक्स (विज्ञापन प्रिंटिंग) की दुकान पर काम करता है। आरोपी नशा करने के आदी हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों ने सेक्टर-12 के पार्क में बैठकर गाड़ी लूटने की साजिश रची थी। वे गाड़ी को बेचकर रुपये आपस में बांटने की फिराक में थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें