फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भोंडसी में अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान शिविर व सीएम विंडो पर मिली थीं शिकायतें
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से गांव भोंडसी क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट आरके मोंगिया की निगरानी में की गई, जिसमें जूनियर इंजीनियर प्रदीप और रोहित सहित निगम का फील्ड स्टाफ मौजूद रहा।

यह अभियान उन शिकायतों के समाधान के उद्देश्य से चलाया गया जो समाधान शिविर और सीएम विंडो पर स्थानीय निवासियों द्वारा दर्ज कराई गई थीं। इन शिकायतों में अवैध निर्माण और भूमि उपयोग के उल्लंघन से संबंधित मामलों की जानकारी दी गई थी। अभियान के दौरान निगम टीम ने मौके पर जाकर कई अवैध ढांचों को ध्वस्त किया और लोगों को नियमों का पालन करने के लिए सचेत किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निगम द्वारा ऐसी शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लिया जाएगा और किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी मजिस्ट्रेट आरके मोंगिया ने बताया कि यह कार्रवाई प्रशासन की शून्य सहनशीलता नीति के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान ही प्रशासन की प्राथमिकता है और इस दिशा में निरंतर अभियान चलाए जाएंगे। यह भी अपील की कि नागरिक किसी भी अवैध निर्माण या अनियमित गतिविधि की जानकारी नगर निगम को दें, ताकि कार्रवाई समय रहते की जा सके और क्षेत्र में सुव्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें