फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चोरी के मामले में दंपती समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- दंपती पर पहले भी दर्ज हो चुके हैं मामले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पटौदी थाना क्षेत्र में दुकान से सरसों चोरी करने के मामले में अपराध शाखा फर्रुखनगर टीम ने दंपती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला कोटपूतली-बहरोड के सुंदरपुरा गांव निवासी अरविंद, हिसार के कालर भैनी गांव निवासी भजनलाल ,उसकी पत्नी चिड़िया और राजस्थान के जिला सीकर के कानीखोर गांव निवासी मंजीत के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पीड़ित ने तीन नवंबर को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 30 अक्तूबर की रात को उनकी दुकान से 18 से 20 सरसों के कट्टे चोरी हो कर लिए गए। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में बताया कि वह वेयरहाउस-मकान को टारगेट करते हैं फिर उसकी जाली काटकर अनाज चोरी करके ले जाते हैं। आरोपी भजनलाल पर चोरी करने, लूटपाट करने, डकैती करने, शस्त्र अधिनियम, मारपीट करने, अवैध हथियार के बल पर लूट करने के तहत हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न जिलों में 53 अभियोग अंकित हैं। आरोपी महिला चिड़िया पर लूट करने का एक मामला जिला हिसार में और लूटपाट करने का एक मामला फरीदाबाद में पहले भी अंकित है। आरोपी मंजीत पर चोरी करने, लूटपाट करने, मारपीट करके लूट करने के 12 मामले हरियाणा और राजस्थान में दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें