फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क हादसों में महिला सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर, बिलासपुर व सेक्टर-10 थाने में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुुरुग्राम। जिले में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों व उनके परिजनों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने 12 जुलाई को बादशाहपुर थाने, बिलासपुर थाने व सेक्टर-10 थाने में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संबंधित थानों की पुलिस तीन मामलों में आगामी कार्रवाई कर रही है।
श्याम कुंज के गली-4 निवासी अश्वनी कुमार ने बादशाहपुर थाने में दी शिकायत में बताया कि वह दोस्त प्रवीन सैनी के साथ 9 जुलाई की रात को झाड़सा गांव से घर जा रहा था। पिरामिड सोसाइटी के सामने फ्लाईओवर रोड पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वे दोनों घायल हो गए और राहगीरों ने उनको पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर अश्वनी कुमार व प्रवीन सैनी को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

दूसरे मामले में बहोड़ा कलां गांव निवासी पुस्कर भारद्वाज ने बिलासपुर थाने में दी शिकायत में बताया कि वे 9 जुलाई की रात बाइक से बिलासपुर से गांव आ रहे थे। रात करीब 9.15 बजे जीएलएस कंपनी के पास कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनको काफी चोटें आई व उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, तीसरे मामले में वजीरपुर गांव निवासी बिजेंद्र ने सेक्टर-93 पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि वे 6 जुलाई की शाम करीब 4.30 बजे पत्नी के साथ पैदल ही मेवका की ओर जा रहे थे। उनकी पत्नी थोड़ी आगे चल रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक ने पत्नी गीता को टक्कर मार दी। हादसे में चोट लगने से उनकी पत्नी घायल हो गई। राहगीरों की मदद से उन्होंने पत्नी को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद बाइक सवार दोनों युवक वाहन सहित मौके से भाग गए।
विज्ञापन


तीनों मामलों में संबंधित थानों की पुलिस वाहनों की पहचान कर जल्द ही चालकों को जांच में शामिल करेगी। वाहनों के नंबरों के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है। -संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें