फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ताजनगर में 15 एकड़ में बनाई जा रहीं चार अवैध कॉलोनी ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन ने की कार्रवाई, निर्माण जारी रखने पर मुकदमे की चेतावनी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) प्रवर्तन विभाग द्वारा शुक्रवार को राजस्व गांव ताजनगर में 15 एकड़ में बनाई जा रहीं 4 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। अवैध कॉलोनी बनाने वालों को चेतावनी दी गई है कि अगर निर्माण जारी रखा तो उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जा सकता है।

डीटीपी विभाग को सूचना मिल रही थी कि ताज नगर में कुछ लोग अवैध कॉलोनियों का निर्माण कर रहे हैं। जांच में सूचना सही पाई गई। शुक्रवार को डीटीपी विभाग की टीम स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। विभाग की जेसीबी ने कार्यवाही करते हुए अवैध कॉलोनियों में 10 निर्माणाधीन मकान, 12 वाउंड्रीवाल, 30 डीपीसी स्तर तक के निर्माण और बनाई गई सड़कों को ध्वस्त कर दिया। कार्यवाही के दौरान कुछ स्थानीय लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। डीटीपी सुमित मलिक ने लोगों से कहा कि वह अपने मेहनत से अर्जित किए गए धन को अवैध कॉलोनियों में निवेश नहीं करें। भूखंड खरीदने से पहले डीटीपी कार्यालय में आकर कॉलोनी की वैधता के विषय में जानकारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) के एसडीई जगदीश चंदर मौजूद रहे। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के वेद प्रकाश और सतीश मौजूद थे। डीटीपी विभाग से जेई दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें