फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इस वर्ष टीबी के साथ एचआईवी के चार मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व टीबी दिवस
विज्ञापन

सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में टीबी की जांच के लिए रोजाना पहुंच रहे करीब 15 से 20 मरीज
सौम्या गुप्ता
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में खराब वायु गुणवत्ता का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है। लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण खांसी और सांस से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल के टीबी केंद्र में रोजाना 15 से 20 मरीज जांच के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।


अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इस वर्ष अब तक चार ऐसे मरीज सामने आए हैं, जो टीबी के साथ-साथ एचआईवी से भी संक्रमित पाए गए हैं। यह स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिले में हर महीने 100 से अधिक नए टीबी मरीजों की पुष्टि हो रही है। वर्ष 2025 में जिले में 10000 से अधिक टीबी मरीजों की पुष्टि की गई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रदूषण और कमजोर इम्यूनिटी टीबी के प्रसार को बढ़ावा दे रहे हैं
विज्ञापन

युवा भी टीबी की चपेट में

अब टीबी सिर्फ बड़ों तक सीमित नहीं रही है, बल्कि युवाओं में भी तेजी से फैल रही है। चिकित्सकों के अनुसार जीवनशैली, खान-पान में अनियमितता और प्रतिरोधक क्षमता में कमी इसके मुख्य कारण हैं। सरकार और स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करने व समय पर जांच और इलाज के लिए विशेष अभियान चला रहे हैं ताकि संक्रमण को रोका जा सके।

टीबी मरीजों के लिए सहायता
गोद लिए गए टीबी मरीज को प्रतिमाह दवाइयों के साथ 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता और पौष्टिक आहार किट दी जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से टीबी उन्मूलन के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ जिले के मरीजों को मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने समाज के अन्य लोगों से भी अपील की है कि वे आगे आकर निक्षय मित्र बनें और टीबी उन्मूलन में अपना योगदान दें।
विज्ञापन



टीबी मरीजों को सरकार की ओर से सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस वर्ष चार ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें मरीज टीबी के साथ-साथ एचआईवी से भी संक्रमित पाए गए हैं। -
डाॅ. लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें