फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में ऑक्सीजन की कमी से चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। खांडसा रोड स्थित कथूरिया अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण 4 मरीजों ने दम तोड़ दिया। अस्पताल के निदेशक डॉ. अशोक कुमार कथूरिया ने बताया कि यहां 50 कोविड मरीज भर्ती हैं जिनको प्रतिदिन 50 सिलिंडरों की आवश्यकता है। प्रयास करने के बावजूद पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। प्रशासन से अनुरोध किया है लेकिन आश्वासन ही मिलता रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार को चार बजे ऑक्सीजन कम रह गई थी। फिर भी स्टाफ ने मरीजों को बचाने के लिए कृत्रिम ऑक्सीजन के इंतजाम किए थे। इतना सब कुछ होने के बावजूद ज्यादा गंभीर हालत वाले चार मरीजों को बचाया नहीं जा सका। देर शाम दो दिन के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था हो पाई है। प्रशासन और सरकार से पुन: अनुरोध किया है कि वह मरीजों की संख्या के अनुसार पर्याप्त ऑक्सीजन का इंतजाम करवाएं, जिससे कि अस्पताल में संक्रमितों की जिंदगी बचाई जा सके।
मुख्य चिकित्साधिकारी विरेंद्र यादव का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी से मौत के बारे में जानकारी दी गई है। वास्तविकता क्या है, इस बारे में जांच कराई जा रही है। उसी के बाद स्थिति स्पष्ट कर सकेंगे। फिलहाल सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए टीम लगा दी गईं हैं। ताकि किसी भी मरीज को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें