फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बदहाली खत्म करने तक हर हफ्ते चार विभाग देंगे अदालत में रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत परिसर में फैली गंदगी, लावारिस कुत्तों और बंदरों से रहती है परेशानी
विज्ञापन


नगर निगम कमिश्नर, जीएमडीए सीईओ, पीडब्ल्यूडी और जिला उपायुक्त अदालत में देंगे शपथ पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अदालत परिसर में फैली गंदगी, लावारिस कुत्तों और बंदरों से परेशानी को देखते हुए जिला बार एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई की गई। अदालत ने समस्या का स्थायी समाधान न होने तक हर हफ्ते अदालत में रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। यह रिपोर्ट नगर निगम, जीएमडीए, पीडब्ल्यूडी और जिला उपायुक्त को देनी होगी। इसके साथ ही एक दिसंबर से पहले समस्या से पूरी तरह समाधान के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे इसके बारे में भी अदालत को बताना होगा। यह आदेश सिविल जज (सीनियर डिविजन) मनीष कुमार की अदालत ने दिया है।

जिला बार एसोसिएशन की तरफ से अदालत में याचिका दायर करते हुए कहा गया था कि जिला अदालत में 10 हजार से ज्यादा अधिवक्ता रजिस्टर्ड हैं। प्रतिदिन हजारों की संख्या में पक्षकार अदालत में आते हैं। इसके साथ ही जज और स्टाफ भी अदालत में मौजूद रहता है। अदालत परिसर के ड्रेनेज की लाइन से पानी की निकासी नहीं हो पाती है। बारिश के दौरान अदालत परिसर से कई-कई दिनों तक पानी भरा रहता है। इससे बीमारी फैलने का भी डर बना रहता है। लावारिस कुत्ते और बंदर भी अदालत परिसर में घूमते रहते हैं। जिला बार एसोसिएशन की तरफ से जिला उपायुक्त, नगर निगम ,जीएमडीए और पीडब्ल्यूडी विभाग को पार्टी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आदेश दिया है कि एक दिसंबर तक जिला उपायुक्त, नगर निगम कमिश्नर ,जीएमडीए सीईओ और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी शपथ पत्र देकर बताएंगे कि कैसे और कब तक इस समस्या का निदान किया जाएगा। इसके साथ ही जहां भी पानी का ठहराव हो रखा है उसको तुरंत हटाया जाए। लावारिस कुत्ते और बंदरों को भी अदालत परिसर से हटा दिया जाए और वह वापस न आ सकें इसके भी इंतजाम किए जाएं। इसके साथ ही जब तक इस समस्या का पूरी तरीके से खत्म न हो जाए तब तक प्रत्येक सोमवार तक विभाग की तरफ से क्या कार्रवाई की जा रही है इसकी रिपोर्ट अदालत में देनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें