फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पेड़ से टकराई कार, एक युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह से लौट रहे थे तीनों युवक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना कस्बे में दौला मार्ग पर स्थित एमवीएन सोसाइटी के निकट एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


कस्बे के दौला मार्ग पर स्थित एमवीएन सोसाइटी के निकट शादी समारोह से वापिस अपने घर लौट रहे तीन युवकों की कार अपने घर के ही निकट अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे कार की पिछली सीट पर बैठे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान सचिन उर्फ बिट्टू आयु 30 वर्ष निवासी लोहटकी के रूप में हुई है। वही घायल युवकों में महेंद्र व ईश्वर निवासी दमदमा हैं। दोनों घायलों को गुरुग्राम व फरीदाबाद के निजी अस्पतालों में दाखिल कराया गया है जिनका उपचार जारी है। बताते हैं कि तीनों युवक अपनी कार से पलवल के समीप गुलावट गांव में शादी समारोह से लौट रहे थे। वहीं शहर थाना प्रभारी बताते हैं कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें