फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चार गोवंश को कराया मुक्त, तीन तस्करों के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। गोवंश तस्करी की सूचना पर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कोलगांव में सीआईए फिरोजपुर झिरका की टीम ने दबिश दी। गोतस्कर पुलिस को देखकर वाहन और गोवंश को छोड़कर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके से बरामद गोवंश को तिजारा मार्ग स्थित मेवात गौशाला में भिजवा दिया। साथ ही तीन आरोपियों के खिलाफ इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग पिकअप गाड़ी में गोवंश को भरकर राजस्थान गोकशी के लिए लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए हुए स्थान कोलगांव में दबिश दी। पुलिस को आता देख गो तस्कर गोवंश को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों की पहचान पटवारी पुत्र अंसार निवासी फोदावास थाना फिरोजपुर झिरका, छुट्टली पुत्र हारून निवासी कोट थाना बहीन, जिला पलवल और जमील पुत्र उमर मोहम्मद निवासी पटाकपुर थाना पिनंगवा के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों गौतस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर टीम गठित कर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें