फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बंधक बनाकर मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कार चालक और उसके साथी के साथ की थी मारपीट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भोंडसी थाना क्षेत्र में कार चालक व उसके साथी को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मारपीट में घायल कार चालक की हालत गंभीर होने के कारण पुलिस ने सोमवार को दूसरे पीड़ित संदीप की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की है।
प्रॉपर्टी का काम करने वाले सहजावास गांव निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो अक्तूबर को अपने दोस्त बीर सिंह (रिठोज गांव निवासी) के साथ कार में सवार होकर परमिट रोड पर जा रहे थे। रास्ते में जब वे शौच करने के लिए रुके तो वहां चार लोगों ने अचानक लोहे की रॉड व डंडों से हमला करके उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बीर सिंह को ज्यादा चोटें लगने के कारण उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संदीप की शिकायत पर पुलिस ने रिठोज गांव निवासी बलजीत, प्रीत, हिमांशु व राजबीर के खिलाफ मामला दर्ज किया। परिजनों का कहना है कि बीर सिंह के सिर में चोट लगने से उसकी दिमागी हालत बिगड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि मारपीट मामले में एफआईआर दर्ज करके चार आरोपियों बलजीत, प्रीत, हिमांशु व राजबीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें