फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में गैस सिलिंडर का खेल: बादशाहपुर में छापा, टीन शेड गोदाम से 13 सिलिंडर बरामद

Thu, 16 Apr 2026 01:40 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने सेक्टर-66 में छापा मारकर 13 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए। जांच में अवैध भंडारण का मामला सामने आया, कागजात न दिखाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 भरे हुए घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। यह कार्रवाई सेक्टर-66 स्थित कुशालसाद मंदिर के समीप शनि मंदिर के पास एक टीन शेड में संचालित दुकान के गोदाम में की गई।

विज्ञापन


जांच के दौरान टीम ने पाया कि इंडेन के ये घरेलू गैस सिलिंडर संदिग्ध परिस्थितियों में संग्रहित किए गए थे। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि सिलिंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा था, जिससे इनके दुरुपयोग की आशंका बनी हुई थी।

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद व्यक्ति से सिलिंडरों के भंडारण, उपयोग और वैध स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह कोई संतोषजनक कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें