फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पूर्व कर्मचारियों ने चेक से निकाले दो लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त 2025 में मुंशी के पद से हटाए गए थे दोनों भाई, कंपनी मालिक ने पालम विहार थाने में दर्ज कराया मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट कंपनी के पूर्व कर्मचारियों ने कंपनी के मालिक के बैंक खाते में चेक लगाकर दो लाख रुपये निकाल लिए। ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक ने पुलिस को शिकायत दी है। अगस्त 2025 में दो भाइयों को मुंशी के पद से हटाया था। पुलिस ने जांच के बाद धारा 305, 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विनय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाते हैं। उसके पास मुंशी के तौर पर भिवानी के चांग गांव निवासी दो भाई जितेंद्र व कविंद्र काम करते थे, जिनको अगस्त 2025 में नौकरी से हटा दिया था। 19 अगस्त को जितेंद्र ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय में रखी अलमारी से जरूरी कागजात, दस्तावेज से छेड़छाड़ करते हुए और कुछ सामान अपने बैग में ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरा में दिखाई दिया। विनय कुमार ने इसके बारे में 20 अगस्त को पालम विहार थाने में शिकायत दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में पूछताछ की तो दोनों भाइयों जितेंद्र व कविंद्र ने आश्वासन दिया था कि उनके पास ट्रांसपोर्ट कंपनी या मालिक विनय कुमार का कोई जरूरी कागजात नहीं हैं। 3 दिसंबर 2025 को विनय कुमार के बैंक खाते से दो लाख रुपये डेबिट हुए तो उन्होंने बैंक शाखा में जाकर इस बारे में पूछताछ की तो पता चला दो लाख रुपये चेक के माध्यम से जितेंद्र के खाते में गए हैं, जोकि भिवानी जिले में एचडीएफसी बैंक है। विनय कुमार ने बैंक खाते से दो लाख रुपये निकालने पर जितेंद्र व कविंद्र पर धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन



मामले की छानबीन करके ही प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच के दौरान गाड़ी खरीदने संबंधी मामला सामने आया था, जिसकी भी जांच की गई है। जितेंद्र ने पुलिस को व्हाट्सएप पर भेजे नोटिस में सात लाख रुपये में ट्रेलर गाड़ी बेचने पर दो लाख व सात लाख रुपये के चेक दिए जाने की बात कही थी। हालांकि, दोनों भाई जितेंद्र व कविंद्र नोटिस दिए जाने के बाद भी जांच में शामिल नहीं हुए। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। -पवन, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें