फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने लिया बहन का बदला: गुरुग्राम में जीजा को डंडे से पीटा, भागते हुए दे गया धमकी; 30 दिन पहले हुआ था तलाक

Wed, 13 Sep 2023 05:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

 एक महीने पहले जीजा का झगड़ा बहन और मां से हुआ। वहीं दोनों के बीच तलाक हो चुका है। इसी मामले के बीच पूर्व साले ने जीजा को बाजार में जमकर पीटा।
विज्ञापन
गुरुग्राम पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक महीने पहले तलाकशुदा पत्नी और सास से हुए झगड़े की रंजिश में पूर्व साले ने जीजा को बीते शनिवार सदर बाजार में डंडे से पीटा। आरोपी साले ने जीजा को अपने साथियों के साथ मिलकर पीटा। जीजा का आरोप है कि मारपीट करने के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर गुड़गांव सिटी थाना पुलिस ने साले को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

शिवाजी नगर के ओमनगर निवासी सोनू ने पुलिस को बताया कि करीब एक महीने पहले उसकी तलाकशुदा पत्नी रितु और उसकी मां ममता से झगड़ा हो गया था। यह मामला शिवाजी नगर में दर्ज है। उन्होंने बताया कि बीते शनिवार को वह सदर बाजार में काम से गया था। 
विज्ञापन

बाजार में ही उसका साला जैकबपुरा निवासी कृष्ण वहां पर अपने दो-तीन साथियों के साथ आ गया था। साले ने एक महीने पहले हुए झगड़े को लेकर उसे कहा सुनी शुरू कर दी। पीड़ित ने विरोध किया तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद वह उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें