फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अवैध पेड़ कटान पर वन विभाग की सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नूंह जिले के पुन्हाना उपमंडल के गांव कुतकपुर में गुड़गांव कैनाल के पास पनीर फैक्टरी निर्माण के लिए की गई अवैध पेड़ कटाई के मामले में वन विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कटे हुए सरकारी पेड़ों की लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नहर की पटरी पर बुर्जी नंबर 15-16 के बीच नियमों को दरकिनार कर पेड़ों की कटाई की गई थी, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच शुरू की गई। डीएफओ प्रवीण यादव ने बताया कि सोमवार को संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें