फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अर्धनग्न अवस्था में मिला विदेशी महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमटी मानेसर फ्लाईओवर के पास से पुलिस ने किया बरामद, मोर्चरी में रखवाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह करीब 5:15 बजे आईएमटी मानेसर फ्लाईओवर के पास एक विदेशी महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला। शव लहूलुहान स्थिति में होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मामले में पुलिस अभी कुछ नहीं बता रही है। मानेसर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम होगा।
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब 5:15 बजे स्कूटी सवार एक व्यक्ति ने आईएमटी चौक फ्लाईओवर के पास एक महिला पड़ी होने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी थी। सूचना मिलते ही मानेसर थाने के प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल, फिंगरप्रिंट और पुलिस टीमें मौके पहुंची। मृत महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था और पास ही कपड़े पड़े हुए थे। शरीर के कई हिस्सों में चोटों के निशान हैं। महिला की उम्र करीब 33 वर्ष थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानेसर थाने की पुलिस जांच कर रही है कि महिला ने फ्लाईओवर से कूदकर आत्महत्या की या फिर किसी ने ऊपर से इसे फेंका है। पुलिस को मृत महिला के पास से कोई मोबाइल नहीं मिला। मृतका युगांडा की रहने वाली है और वर्तमान में अपने दोस्तों के साथ दिल्ली में रहती थी। गुरुग्राम पुलिस मामले की छानबीन कर रही है कि वह दिल्ली से गुरुग्राम कैसे पहुंची और उसके साथ कौन था। पुलिस घटनास्थल के आसपास साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। मानेसर थाने की पुलिस के साथ ही अपराध शाखा की टीमें भी इस मामले की छानबीन की रही हैं। जांच अधिकारी मुकेश ने बताया कि मृत महिला युगांडा की रहने वाली है। मामले की विभिन्न बिंदुओं से छानबीन की जा रही है। अभी मृतका के गुरुग्राम पहुंचने की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें