फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिना सूचना ठहराए विदेशी नागरिक, गेस्ट हाउस संचालक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉरीशस से गुरुग्राम के अस्पतालों में इलाज कराने आए हैं नागरिक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-31 स्थित एक गेस्ट हाउस में बिना सी फार्म जमा कराए विदेशी नागरिक को ठहराने पर संचालक पर कार्रवाई हुई है। गेस्ट हाउस में ठहरे लगभग 50 नागरिक माॅरीशस के रहने वाले हैं और गुरुग्राम के अस्पतालों में इलाज कराने के लिए अपने परिवार वालों के साथ आए हुए हैं।
संबंधित थाना में बिना जानकारी दिए विदेशी नागरिकों को ठहराने पर गेस्ट हाउस के संचालक के खिलाफ सेक्टर-40 थाना में विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। बीते शुक्रवार को सेक्टर-31 स्थित ओमका मेडिकल गेस्ट हाउस में जांच के दौरान रजिस्टर जांचने पर काफी संख्या में विदेशी नागरिकों की एंट्री मिली। जांच में पता चला कि ये सभी विदेशी नागरिक माॅरीशस के रहने वाले हैं। गेस्ट हाउस संचालक रवि कुमार से इन विदेशी नागरिकों को ठहराने के संबंध में फार्म-सी प्रस्तुत नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि गेस्ट हाउस में केशव बालकिशन, दीक्षा बाल किशन, बीबी जरीन लटोना, बीबी नाजलाई लुखो, अली नदीम लुखो, जरा जमालखान, धर्मेन्द्र दुबरा, डीमोटी दुबरा, पूजा देवी दुबरा जालिम, महमूद रिसाद खुदाबक्श, बीब रोजईदा खुदाबक्श, अब्दुल अजाद खुदा, बीबी रिजोनिदिया, बीबी जुलेखा जेन्डु, मोहम्मद नुरानी, अनबर हुसैन, इकबाल मौसिब, सहिदा तुननिशा, बीबी नसीम, मोहम्मद राईजा, अबदोश शामद, रिद्धवानी, उमर करीदुन, बीबी फजिला, मोहम्मद अली, बीबी नासरीन, बीबी साइजिया, बीबी साइदा, मोहम्मद रिसाद, नाजरिम बीबी, मुस्लिम सोमाली, साइदा सुमाली, बीबी फरदिना, मोहम्मद जाइन नाफुल रिहान, मोहम्मद अनाश, योगेश शिवदत्त, नासरिन शिवदत्त, बीबी परविजा बेगम, अदबीलाल, नौसाइहिया, बीबी नसीम बानु और तुवाले बौद्धिन ठहरे हुए हैं। पुलिस टीम द्वारा सभी विदेशी नागरिकों के दस्तावेज जांचे ताे उनके पासपोर्ट व वीजा वैध मिले। जांच अधिकारी ब्रिज मोहन ने बताया कि गेस्ट हाउस में ठहरे सभी विदेशी नागरिकों के दस्तावेज वैध पाए गए हैं। जांच के दौरान गेस्ट हाउस संचालक द्वारा सी फार्म जमा नहीं कराने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें