फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली के ध्यानार्थ : थार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

- डीएलएफ फेज-3 में हादसा, मृतक के भाई की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज थार और लोडिंग टैंपो के चालकों से पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 थाना क्षेत्र में रैपिड मेट्रो फेज-2 के पास राघवेंद्र मार्ग अंडरपास पर सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पीछे से आ रही थार की टक्कर लगने के बाद स्कूटी सड़क पर खड़े लोडिंग टैंपो से टकरा गई। पुलिस ने मृतक के भाई विकास की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान नई दिल्ली के वसंत विहार निवासी आकाश सिंह (23) के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम के सेक्टर-43 स्थित गोल्डसुक मॉल में पिछले करीब ढाई साल से अकाउंटेंट के तौर पर काम कर रहा था।
ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा-
विकास ने पुलिस को बताया कि 20 अक्तूबर को सुबह करीब 11 बजे आकाश स्कूटी से ड्यूटी के लिए निकला था। रैपिड मेट्रो फेज-2 डीएलएफ की ओर से राघवेंद्र मार्ग अंडरपास में प्रवेश करते समय मोड़ पर एक लोडिंग टैंपो खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से आ रही थार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी टैंपो से टकरा गई और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार, थार चला रही महिला ने राहगीरों की मदद से घायल युवक को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान आकाश की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालकों और गार्डों से पूछताछ-
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। थार चलाने वाली महिला, लोडिंग टैंपो चालक और घटनास्थल के आसपास मौजूद गार्डों से पूछताछ की जा रही है। जांच और बयानों में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें