फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फुटपाथ की मरम्मत की रोज होगी समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमडीए सीईओ ने इंजीनियरिंग विंग को दिए निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। शहर में फुटपाथों को बेहतर बनाने के लिए जीएमडीए ने फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाने का फैसला किया है। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने मंगलवार को इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकारी अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र में फुटपाथों का निरीक्षण कर मरम्मत का काम प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। फुटपाथ की मरम्मत की रोजाना समीक्षा की जाएगी।

सीईओ ने कहा कि प्रत्येक कार्यकारी अभियंता को प्रतिदिन अपने क्षेत्र में पूरी हुई फुटपाथ मरम्मत की लंबाई और अगले दिन के लक्ष्य की जानकारी देनी होगी। इससे काम की प्रगति की नियमित निगरानी की जा सकेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि फुटपाथ पर पैदल यात्रियों के आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसी मीणा ने स्पष्ट किया कि फुटपाथ निर्माण के लिए पेड़ों को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर फुटपाथ का डिजाइन घुमावदार किया जा सकता है, लेकिन पेड़ों की कटाई स्वीकार नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें