फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तावड़ू में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, लिए गए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मिठाई दुकानों से 5 सैंपल जब्त,
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। नगर में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान दो मिठाई की दुकानों से मिठाइयों के नमूने लिए गए। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी की सूचना मिलते ही नगर के दुकानदारों में हड़कंप मच गया, कई दुकानदार अपने दुकानों का शटर बंद कर गायब हो गए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के अधिकारी डॉ. रमेश चौहान के नेतृत्व में तावडू शहर में दो प्रमुख मिठाई दुकानों पर छापेमारी की गई। टीम ने अवैध रूप से मिठाइयां बनाने और बेचने के आरोप में पांच तरह की मिठाइयों के सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक नगर में बीकानेर मिष्ठान भंडार रेवाड़ी-तावडू रोड के यहां चाय की दुकान के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की ओर से रजिस्ट्रेशन था, लेकिन दुकानदार बिना किसी वैध अनुमति के बड़े पैमाने पर मिठाइयां बना और बेच रहे थे। इधर से मोतीचूर लड्डू,मलाई बर्फी, डोडा बर्फी, और चमचम के सैंपल लिए गए जबकि रेवाड़ी रोड खाटू श्याम मंदिर के पास स्थित श्री श्याम स्वीट्स पर मिठाई बनाने-बेचने का कोई लाइसेंस ही नहीं था। इधर से खोया पेड़ा के सेंपल लिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. रमेश चौहान ने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें