रेजांगला शहादत माटी कलश यात्रा का हुआ स्वागत, 18 नवंबर को जंतर-मंतर पर होगी समाप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। रेजांगला शहादत माटी कलश यात्रा बृहस्पतिवार शाम को फर्रुखनगर के राजीव गांधी चौक पहुंची। इस दौरान लोगों ने कलश पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शामिल लोगों ने वीर शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके बलिदान को नमन किया।
इस यात्रा की अगुवाई रेजांगला शहादत माटी कलश यात्रा के संयोजक रमेश राव पायलट, अखिल भारतीय यादव सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश यादव, कार्यकारी अध्यक्ष बहन पुष्पा यादव, सीनियर वाइस प्रेजिडेंट बी एस यादव और महासचिव सुनील यादव ने की। उन्होंने बताया कि यह ऐतिहासिक यात्रा 13 अप्रैल को बिहार के छपरा से शुरू हुई थी, जो 18 नवंबर को नई दिल्ली के जंतर मंतर पर समाप्त होगी।
यात्रा के माध्यम से देशभर में सैनिकों के योगदान और रेजांगला के वीरों की गाथा को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। यात्रा का उद्देश्य देश के नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, सैनिकों के प्रति सम्मान और रेजांगला के शहीदों की गाथा को जीवंत बनाए रखना है। यात्रा के प्रदेश मुख्य महासचिव बलवान फौजी ने कहा कि हमारी मांग है कि केंद्र सरकार अहीर रेजिमेंट का गठन करें।