फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉलोअप : पटाखे जलाने के विवाद में ईंट मारकर हत्या, नाबालिग आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
- मनोहर नगर में रविवार रात हुई थी 29 वर्षीय मिथुन की हत्या, छत से फेंकी थी ईंट
विज्ञापन

गुरुग्राम। पटाखे जलाने के विवाद में छत से ईंट फेंककर युवक की हत्या करने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मंगलवार को वारदात में शामिल नाबालिग आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी ने चौथी मंजिल से ईंट फेंकी थी, जो गली में खड़े मिथुन के सिर पर लगी थी।
विज्ञापन

रविवार रात मनोहर नगर की गली नंबर सात में मिथुन के सिर पर पत्थर लगने से गंभीर चोट आई थी। अर्जुन नगर निवासी मिथुन कुमार (29) रात करीब 9:30 बजे परिचित से मिलने गया था। रात करीब 11 बजे परिजनों को घटना की सूचना मिली। वे उसे अस्पताल ले गए, जहां से दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। जांच में पता चला कि चार मंजिला मकान की छत से ईंट फेंकी गई थी। मृतक के भाई की शिकायत पर सोमवार को न्यू कॉलोनी थाने में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चौथी मंजिल पर पटाखे जला रहा था, जबकि मिथुन गली में पटाखे फोड़ रहा था। इसी दौरान दोनों में कहासुनी हुई और गुस्से में उसने ईंट फेंक दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें