फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे पर बनाए जा रहे एफओबी

विज्ञापन
गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे पर फुट ओवरब्रिज बनाने का कार्य शुरू। फोटो- संवाद
विज्ञापन
एफओबी बनने के बाद हाईवे पर लोगों के नहीं चलने से हादसों पर लगेगी रोक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे (एनएच-352डब्ल्यू) पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा व सुगम आवाजाही के लिए फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनाए जाएंगे। गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के पास हाईवे पर पहला फुटओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। हाईवे पर कई स्थानों पर पैदल राहगीरों की संख्या के अनुसार सर्वे किया जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की इस पहल से हाईवे के आसपास रहने वाले लोगों व अन्य राहगीरों का सड़क को पार करने में आसानी होगी।
गुरुग्राम से रेवाड़ी तक 43.2 किलोमीटर पर वाहन काफी तेज रफ्तार में चलते हैं। ऐसे में लोगों को हाईवे की दोनों लेन को पार करने से सड़क हादसों होने का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं, आसपास की कॉलोनियों, ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों, स्कूली बच्चों और दैनिक कामकाज के लिए आने-जाने वाले लोगों को हाईवे पार करने में काफी जोखिम उठाना पड़ रहा है। प्रमुख आबादी वाले क्षेत्रों और चौराहों के पास एफओबी बनने के बाद लोग सुरक्षित रूप से सड़क के एक ओर से दूसरी ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन

हाईवे पर पैदल सड़क पार करते समय या मुख्य मार्ग के किनारे चलने से गंभीर दुर्घटनाएं होती हैं। एफओबी बनने के बाद पैदल यात्री मुख्य सड़क पर नहीं आएंगे, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका न्यूनतम हो जाएगी। इसके अलावा, हाईवे पर अचानक लोगों के सामने आने की वजह से वाहनों को बार-बार ब्रेक नहीं लगाना पड़ेगा, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या भी नहीं होगी और यातायात सुचारु रूप से चलता रहेगा।
विज्ञापन


एनएच-352डब्ल्यू पर गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के पास एफओबी बनने का कार्य किया जा रहा है। अन्य कई स्थानों पर भी एफओबी बनाए जाएंगे, जिसको लेकर सर्वे किया जा रहा है। एफओबी बनने के बाद पैदल राहगीर सुरक्षित हाईवे पर एक ओर से दूसरे ओर चले जाएंगे। - योगेश तिलक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें