फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-14 और सीडी चौक पर जल्द मिलेगी एफओबी की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सेक्टर-14 मार्केट और सीडी चौक पर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का निर्माण करा रहा है। जीएमडीए इस योजना को जल्द सिरे चढ़ाने में लगा हुआ है।
विज्ञापन

जीएमडीए ओल्ड दिल्ली रोड पर सेक्टर-14 मार्केट के पास एफओबी बनवा रहा है। एफओबी के निर्माण के बाद लोगों को सड़क पार करने में मदद मिलेगी। बारिश से काम प्रभावित हुआ है। एफओबी होने से काफी संख्या में लोगों को राहत मिलेगी। दूसरी ओर गुुरुग्राम-सोहना हाईवे स्थित डीसी चौक पर भी एफओबी का निर्माण चल रहा है। ठेकेदार से फाउंडेशन बनाने का काम पूरा कर लिया है और जल्द ही स्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। यहां पर एफओबी नहीं होने से लोगों को हाईवे पार करने में परेशानी होती है। जीएमडीए की प्रवक्ता ने कहा कि एफओबी बनाने से राहगीरों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि तय जगहों पर एफओबी निर्माण का काम चल रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें