फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पांच विद्यार्थी इंस्पायर मानक में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- 12 और 13 अक्टूबर को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में होगी राष्ट्रीय प्रदर्शनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। इंस्पायर मानक की 12वीं राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में गुरुग्राम के पांच विद्यार्थी हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 12 और 13 अक्तूबर को नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित आईटीपीओ में आयोजित होगी। सम्मान समारोह 14 अक्तूबर को होगा। हरियाणा से चयनित कुल 16 विद्यार्थियों में गुरुग्राम के पांच छात्र शामिल हैं। वर्ष 2023-24 से जीएसएसएस पटली स्टेशन, फर्रुखनगर की खुशी और बुद्धा इंटरनेशनल स्कूल, नयागांव, भोंडसी के जिगरदेव का चयन हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, वर्ष 2024-25 से ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल, सेक्टर-10 की प्रिशा भाटिया, सीसीए स्कूल, सेक्टर-4 के हृदयेश खेत्रपाल और दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-45 के ऋषिक डे सरकार राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन कसाना ने चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मंच पर जिले व हरियाणा का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें