फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जबरन वसूली करने मामले में पांच सूदखोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
20 फीसदी ब्याज पर रुपये देकर कर रहे थे अवैध वसूली
विज्ञापन


सात लाख रुपये ब्याज पर देकर वसूले 15 लाख रुपये

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जबरन वसूली करने के मामले में शिवाजी नगर थाने की पुलिस ने पांच सूदखोर गिरफ्तार किए हैं। आरोपी 20 फीसदी ब्याज पर रुपये देकर बाद में अवैध तरीके से वसूली करते थे। एक व्यक्ति को सात लाख रुपये ब्याज पर देकर 15 लाख रुपये वसूले चुके थे।
इसके बाद भी आरोपियों ने शिकायतकर्ता व उसके परिवार वालों के साथ रुपये देने के लिए मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने रविवार को शिवाजी नगर थाने में मामले काे लेकर शिकायत दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार को पांच आरोपी गिरफ्तार किए। आरोपियों की पहचान रोहतक की अजीत कॉलोनी निवासी कृष्ण उर्फ नितिन, रोहतक के कबूलपुर गांव निवासी हिमांशु, संजय, ललित और प्रवीन को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे वर्ष 2022-23 से ब्याज पर रुपये देने का काम कर रहे हैं। रुपये वसूलने के लिए चलते उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने शिवाजी नगर थाने में दी शिकायत में बताया कि उसने व उसके भाई ने 30 अगस्त 2024 को ललित, नितिन, प्रवीन, हिमांशु, संजय और दो अन्य व्यक्तियों से सात लाख रुपये उधार लिए थे। इन सात लाख रुपयों के वे 20 फीसदी ब्याज के साथ करीब 15 लाख रुपये वापस लौटा चुके हैं। इसके बाद भी आरोपी अवैध रूप से 25 लाख रुपयों की अवैध मांग कर रहे हैं। रुपये न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सात सितंबर 2025 को आरोपियों ने शिकायतकर्ता की दुकान पर आकर गाली-गलौज व मारपीट करने के साथ ही 64 हजार रुपये छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन

आरोपियों ने शिकायतकर्ता के पिता के एसबीआई के खाते से तीन चेक (प्रत्येक पांच लाख रुपये के) लिए हुए हैं। शिकायतकर्ता व उसके भाई के खाली हस्ताक्षरित चेक जबरन रखे हुए हैं। उन चेक का दुरुपयोग करने की भी धमकी देते हैं। शिवाजी नगर थाने की पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके सोमवार को पांच आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आगामी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें