ऑटो पलटने से पांच घायल एक की हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों से भरा ऑटो पलट जाने से उसमें सवार तीन छात्राओं समेत 5 लोग घायल हो गए। घायलों को सोहना के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से डॉक्टराें ने सभी घायलाें को गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया। इसमें एक हालत काफी नाजुक बनी हुई थी।
शनिवार की रात करीब साढ़े 7 बजे गुरुग्राम सुभाष चौक से सोहना आ रहा यात्रियाें से भरा ऑटो एलिवेटेड मार्ग के मुबंई मोड़ के समीप बीच सड़क पर पलट गया। ऑटो पलटने से पहले बोम्बे मार्ग की तरफ जा रही गाड़ी को पीछे टक्कर मारी। उसके बाद ऑटो का संतुलन बिगड़ जाने पर पलट गया। उसके सवार तीन छात्राओं समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में लिसा, निशा, पूनम व पुष्कर शामिल है तथा एक यात्री को पैर टूटने के साथ-साथ सिर मंे गंभीर चोट लगने के कारण बेहोश हो गया।